न्यूयॉर्क शहर में दिवाली पर लिए गए इस फैसले पर इमोशनल हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो
इसके साथ ही अब उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में दिवाली को लेकर लिए गए फैसले पर खुशी जाहिर की है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिड एडम्स ने घोषणा की कि 2023 से न्यूयॉर्क के स्कूलों में दिवाली की छुट्टी होगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए अरिद के इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली की सदस्य जेनिफर राजकुमार का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेनिफर कहती हैं- ”साल 2023 से न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यह समय न्यूयॉर्क में दिवाली मनाने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्मों के 20 लाख से अधिक लोगों को पहचानने का है।”
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट से साफ है कि वह न्यूयॉर्क में लिए गए इस फैसले से काफी खुश हैं. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी स्कूली शिक्षा अमेरिका से पूरी की है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से 2018 में शादी की थी। शादी के बाद वह अमेरिका में रहती हैं और वहां भी भारतीय त्योहार मनाती नजर आती हैं। इसके साथ ही उनके फैंस को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.