centered image />

जेल में वर्चस्व को लेकर कैदी पर धारदार हथियार से हमला

0 137
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

तिहाड़ जेल में वर्सच्व को लेकर आए दिन झगड़ा और जानलेवा हमला होता रहता है। जेल प्रशासन ने इनको रोकने के लिये कई योजनाएं भी बनाई हैं, लेकिन सभी योजनाएं विफल ही साबित हुई है। ताजा मामला जेल नंबर चार में हुआ। यहां पर वार्ड में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपित कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदी की पहचान अंकित गोयल के रूप में हुई है, जो सीतापुरी डाबड़ी इलाके का रहने वाला है। पिछले साल रनहौला इलाके में एक हत्या के मामले में वह सजा काट रहा है। अंकित जेल नंबर चार के बैरीक नंबर-3 वार्ड नंबर चार में बंद हैं। वहीं पर दो कैदी भी सजा काट रहे हैं। सुबह दस बजकर 11 मिनट पर जेल प्रशासन द्वारा परिवार वालों को फोन पर बात करने की सुविधा दिये जाने पर वह अपने दोस्त से फोन पर बातचीत कर रहा था। तभी दो कैदी उसके पास आए। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि उसे ठीक करने की बात कही।

अंकित ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अगले ही पल दोनों ने उसको पकड़ लिया। उसकी लात घूसों से बुरी तरह से पिटाई की और धारदार हथियार से माथे और शरीर पर कई वार किये। वह बचने के लिये चिल्लाया तो दोनों अपने वार्ड में भाग गए। उसके शरीर के कई जगह से खून निकलने लगा। जेल स्टॉफ तुरंत मौके पर पहुंचा। उसे जेल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया,जहां से उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.