अक्टूबर-नवंबर : चीनी फैक्ट्रियों की संख्या बढ़ी, चीनी उत्पादन बढ़कर 47.9 लाख टन हुआ

0 168
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में मामूली बढ़ोतरी के साथ देश में चीनी का उत्पादन 47.9 लाख टन रहा। उल्लेखनीय है कि चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

इस्मा ने एक बयान में कहा कि चालू विपणन वर्ष 2022-23 में चीनी उत्पादन 30 नवंबर तक बढ़कर 47.9 लाख टन हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 47.2 लाख टन था। चालू चीनी मिलों की संख्या भी पहले के 434 से बढ़कर 416 हो गई है।

इस्मा के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 2022-23 विपणन सीजन के पहले दो महीनों में 20 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 20.3 लाख टन था। उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पहले के 10.4 लाख टन से बढ़कर 11.2 लाख टन हो गया है। कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पिछले साल के 12.8 लाख टन से घटकर इस बार 12.1 लाख टन रह गया है।

इस्मा ने कहा कि एथेनॉल के मोर्चे पर पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2022-23 में पूर्व में जारी रुचि पत्र में अब तक करीब 4.6 अरब लीटर आपूर्ति के लिए निर्धारित किया है। इथेनॉल आपूर्ति वर्ष दिसंबर से नवंबर तक चलता है।

तेल विपणन कंपनियों ने 30 नवंबर, 2022 की समय सीमा तक अतिरिक्त 139 करोड़ लीटर की आवश्यकता के लिए तीसरा एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया है। इस्मा ने कहा कि ओएमसी वर्तमान में बोलियों की जांच कर रही है और जल्द ही आवंटन की उम्मीद है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.