मशहूर फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन

0 103
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मशहूर फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन हिंदी सिनेमा जगत से बहुत बुरी खबर आ रही है. बंगाली फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। तरुण मजूमदार ने 92 साल की उम्र में कोलकाता में अंतिम सांस ली। तरुण मजूमदार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस महान शख्सियत के अचानक चले जाने की खबर से उनका परिवार दुखी है. तरुण मजूमदार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल ही में किडनी की समस्या के चलते कोलकाता के सेठ सुखला करनानी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों में उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था और उन्हें फिर से आईसीओ में भर्ती कराया गया था। इस बीच सोमवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनका निधन हो गया है। तरुण मजूमदार अपने शानदार निर्देशन के लिए जाने जाते थे।

ब्रिटिश भारत के समय में जन्में तरुण मजूमदार एक महान फिल्म निर्माता के रूप में जाने जाते थे। तरुण मजूमदार ने अपने निर्देशन करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उनमें से कुछ ऐसी फिल्में थीं जो सुपरहिट साबित हुईं। उल्लेखनीय है कि तरुण मजूमदार को उनकी प्रसिद्ध फिल्म बालिका वधू के लिए जाना जाता है जो 1967 में आई थी। हालांकि, तरुण मजूमदार ने कुहेली, मिस्टर पृथ्वीराज 1973, फुलेश्वरी 1971 जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन भी किया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.