centered image />

Mysterious Places: भारत की सबसे रहस्यमयी जगहें, जहां से लौट पाना नामुमकिन है

0 73
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Mysterious Places: भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जैसे स्केलेटन लेक-उत्तराखंड, रेड रेन-इडुक्की और फ्लोटिंग आइलैंड आदि।

भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं, जहां से आप कभी वापस नहीं आएंगे। आज हम जिस रहस्यमयी जगह की बात कर रहे हैं वह शांगरी-ला घाटी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

शांग्री-ला घाटी (Shangri La valley)

भारत में जिस रहस्यमयी जगह की बात की जा रही है उसका नाम शांगरी-ला घाटी है। भारत (अरुणाचल प्रदेश) और तिब्बत की सीमा पर स्थित इस जगह को दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जाता है।

इस घाटी के बारे में एक लोककथा है कि यह भारत या तिब्बत की नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की दूसरी दुनिया की है। तिब्बती भाषा में लिखी गई पुस्तक ‘काल विज्ञान’ में भी इसका उल्लेख है।

रहस्यमयी जगह होने के कारण इस घाटी की गिनती वायुमंडल के चौथे आयाम यानी काल से प्रभावित स्थान में होती है। इस घाटी के बारे में एक किंवदंती है कि जो कोई भी यहां जाता है वह वापस नहीं आ सकता है। एक अन्य मान्यता यह है कि इस घाटी में समय ठहर जाता है, इसलिए आज भी इस घाटी में विमानों का आना जाना वर्जित है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अरुण शर्मा की किताब ‘दैट मिस्टीरियस वैली ऑफ तिब्बत’ में और भी कई रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र है. इस किताब के मुताबिक अगर कोई इंसान गलती से भी वहां पहुंच जाए तो वह वहां से हमारी दुनिया में वापस नहीं आ सकता है।

शांगरी-ला घाटी की तुलना संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर बरमूडा त्रिभुज से की गई है। बरमूडा ट्रायंगल एक ऐसी जगह मानी जाती है जहां जाने वाला कोई भी जिंदा वापस नहीं लौट सकता है। बरमूडा ट्रायंगल इतना रहस्यमयी है कि इसके ऊपर से कभी कोई विमान नहीं उड़ा। इसलिए शांगरी-ला घाटी को दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.