centered image />

नाबालिग लड़के ने 9 साल की बच्ची के साथ किया रेप

0 106
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महाराष्ट्र के कल्याण से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि लड़के ने ऐसा लड़की के पिता से बदला लेने के लिए किया. कुछ दिन पहले आरोपी का लड़की के पिता से झगड़ा हुआ था।

9 साल की बच्ची

घटना कल्याण रेलवे स्टेशन से सटे एक रिहायशी सोसायटी की है। गुरुवार को बच्ची का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लड़के की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से लड़के के बारे में पूछा। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर महात्मा फुले थाने ले जाया गया।

पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि दो दिन पहले उसका लड़की के पिता के साथ झगड़ा हुआ था और कथित तौर पर उसे पीटा गया था। इस हमले का बदला लेने के लिए लड़के ने पहले लड़की का अपहरण किया, फिर उसके साथ रेप किया और फिर ब्लेड से उसका गला काट दिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्यारा भी नाबालिग है, इसलिए उसे निगरानी गृह भेज दिया गया है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.