centered image />

दिल्ली में रविवार सुबह 4 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, जल्दी जानें वजह

0 134
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर है। दिल्ली मेट्रो ट्रेन के समय में रविवार को बदलाव किया गया है। मेट्रो ट्रेनें रविवार (4 दिसंबर) सुबह चार बजे से चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया चार दिसंबर को पूरी होनी है. इसी के चलते डीएमआरसी ने मेट्रो की सर्विस टाइमिंग में यह बदलाव किया है।

ट्रेनें सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी

डीएमआरसी के मुताबिक, 04 दिसंबर, 2022 (रविवार) को दिल्ली नगर निगम चुनाव वाले दिन सभी टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू हो जाएंगी. रविवार सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर हर 30 मिनट पर ट्रेनें चलेंगी। वहीं, सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलेंगी।4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के दिन, सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू होंगी। ट्रेनें सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी

दिल्ली मेट्रो में रोजाना यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है

डीएमआरसी के लिए अच्छी खबर यह है कि कोरोना वायरस का संक्रमण काफी हद तक खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो में पहले की तरह भीड़ देखने को मिल रही है. इसके चलते कोरोना के बाद पहली बार मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की औसत संख्या 50 लाख प्रतिदिन के पार हो गई है। इससे मेट्रो को धीरे-धीरे घाटे से बाहर आने में मदद मिल रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.