centered image />

Merry Christmas Special : क्रिसमस डे के बारे में 14 मज़ेदार बातें

0 768
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिसंबर आ गया है और इस साल के इस महीने का सभी बेसब्री से इंतज़ार करते है। दिसंबर महीना काफी सकारात्मक और अच्छी भावना देने वाला महीना है। बच्चों की महीने के आखिरी दस दिन छुट्टी होती है और इस महीने जश्न और खुशियां मनाई जाती है। क्रिसमस पूरे विश्व में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और यह दिसंबर के महीने में आता है। क्यूंकि दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है तो यह आने वाले नए साल में घर में नयी खुशियां आने की उम्मीद लता है।

Merry Christmas Special 14 fun things about Christmas Day

इस क्रिसमस अपने बच्चों को क्रिसमस के बारे कुछ मज़ेदार बातें बताकर खुशियों को और दुगना कीजिये:

भारत में हम सभी नकली क्रिसमस ट्री का इस्तेमाल करते है लेकिन पारम्परिक तौर पर क्रिसमस के लिए सदाबहार हरे पेड़ जैसे देवदार का पेड़, फर वृक्ष का इस्तेमाल किया जाता है। क्रिसमस ट्री के लिए दूसरा शब्द यूल वृक्ष भी है। क्रिसमस ट्री को सजाने का चलन 16वी शताब्दी में जर्मनी से शुरू हुआ था। पहले पेड़ को सिर्फ फलों से सजाया जाता था लेकिन अब इसमें बहुत सजाने वाली चीज़ें लगायी जाती है।

क्रिसमस को xमस क्यों कहा जाता है?

हम सभी को पता है की क्रिसमस जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है लेकिन इसे xमस भी कहा जाता है क्यूंकि x को ग्रीक भाषा में क्राइस्ट कहा जाता है और xमस क्रिसमस का शॉर्टहैंड शब्द है।

सांता क्लॉस कहा से आता है?

सांता क्लॉस का किरदार संत निकोलस पर आधारित है जो बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चों को चुपके से तोहफे देते थे।

सांता क्लॉज़ के कपड़े?

शुरू में सांता क्लॉस हरा, जामुनी और नीले रंग के कपड़े पहनते थे। कहा जाता है की कोका कोला ने सांता क्लॉस और लाल और सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने के लिए दिए ताकि वह उनके ब्रांड के रंगों से मेल खा सके।

Merry Christmas Special 14 fun things about Christmas Day
Christmas background. Landscape with town houses and Santa Claus

सांता के पास कितने बारहसिंगा होते है?

आपको यह तो पता है की बर्फ पर सांता क्लॉस की गाड़ी को बारहसिंगा खींचते है लेकिन क्या आपको उन बारहसिंगों की गिनती और उनके नाम पता है? दरअसल नौ बारहसिंगा होते है और उनके नाम दशेर, ब्लिक्सेम, डांसर, प्राणसर, डुंडेर, विसेन, कॉमेट, क्यूपिड और रुडोल्फ होता है।

जीसस को क्या तोहफे मिलते है?

हम सभी को वह तीन राजाओं वाली कहानी पता है जो एक तारे का पीछा करते हुए जीसस के जन्मस्थान पर पहुँचते है और उसे बहुत सारे तोहफे देते है। उन्होंने जीसस को सोना, लोबान और तेल दिए थे।
क्रिसमस के बारह दिन
कहा जाता है कि तीनो राजाओ को जीसस क्राइस्ट तक पहुंचने में १२ दिन लगे थे इसलिए १२ दिन का क्रिसमस कहा जाता है।

क्रिसमस के गाने

क्रिसमस पर गाये जाने वाले गानों को क्रिसमस कैरोल कहते है और हर कोई सबके दरवाज़ों पर जाकर यह गाते है। सबसे मशहूर कैरोल “साइलेंट नाईट” है।

जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स

यह क्रिसमस का एक बहुत मशहूर गाना है। हालाँकि असल में यह गाना “वन हॉर्स ओपन सलेइ” था जिसे क्रिसमस के लिए थैंक्सगिविंग के लिए लिखा गया था।

क्रिसमस पुडिंग क्या है?

१७वी शताब्दी से क्रिसमस पुडिंग क्रिसमस पर बनाये जाने वाली पारम्परिक डिश है। यह परंपरा १७वी शताब्दी में शुरू हुई थी और इसे १३ सामग्री से बनाया जाता था।

क्रिसमस पुडिंग कैसे बनी?

वैसे तो यह पल्म पुडिंग है लेकिन इसमें कोई पल्म होते ही नहीं। इस पुडिंग को बनाने में हर सदस्य को योगदान देना होता है। हर सदस्य को सामग्री को पूर्व से पश्चिम तरफ घूमना पड़ता है ताकि वह जीसस के जन्म को देखने वाले तीन राजाओं के सफर को याद कर सके।

क्या आपने बॉक्सिंग डे के बारे में सुना है?

इसका बॉक्सिंग के खेल से कोई लेना देना नहीं है। बॉक्सिंग डे क्रिसमस के अगले दिन आता है और इसे इस नाम से इसलिए बुलाया जाता है क्यूंकि इस दिन सभी कंपनी में काम करने वाले लोगों और घर में काम करने वाले लोगों को अपने मालिकों से तोहफे मिलते है।

गिफ्ट देने का इतिहास?

हम सभी क्रिसमस के समय तोहफे देते है लेकिन एक बार ईसाईयों की चर्च ने तोहफे देने पर बैन लगा दिया था क्यूंकि उन्हें लगा था कि यह मूर्ति पूजा से जुड़ा हुआ है। हालाँकि बाद में यह बैन हटा लिया गया।

बच्चों को तोहफे

कहा जाता था कि ।जो बच्चे सालभर अच्छा रहते है उन्हें सांता क्लॉस क्रिसमस कि शाम पर तोहफे देते है। लेकिन अगर बच्चा शरारती है तो उसे तोहफे की जगह कोयला मिलेगा।

4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

जिओ Sale :- 
Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019


सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.