centered image />

जानिये अपना भविष्य क्या-क्या हो सकता है, आने वाले समय में आपके साथ

0 1,379
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि :– आज के दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

सिंह राशि :– आज दिन का शुरुआत आनंद-प्रमोद के साथ होगी । अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पड़ेगा।

कन्या राशि :– आज आपका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद का उजास छा जाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।

तुला राशि :– प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि :– आज शारीरिक और मानसिकरुप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

कुंभ राशि :– आज का आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि :– बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रो से लाभ होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.