centered image />

जानिए अपने खाने में किन किन चीजों को साथ मिलाना नुकसान दायक है

0 927
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हम सभी खाने में अपना ध्यान नहीं रखते हैं, क्योंकि हमें सिर्फ अपना स्वाद देखना होता है। क्या आप जानते हैं कि अगर कुछ चीजों को एक साथ मिला कर खाया जाए तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए क्या हैं वो चीजें।

दूध के साथ

दही, नमक, खट्टी चीजें, इमली, खरबूज, नारियल, मूली, या उसके पत्ते, तुरई, बेल, खट्टे फल, हानिकारक होते हैं। दूध में गुड़ घोलकर उसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रत्यक्ष में ही दूध फट जाता है। कटहल या तेल से बने पदार्थ भी हानिप्रद है।

दही के साथ

खीर, दूध, पनीर, गर्म भोजन, केला या केले का साग, खरबूजा, मूली आदि नहीं लेना चाहिए।

शहद के साथ

मूली, खरबूजा, समान मात्रा में घी, अंगूर, वर्षा का जल और गर्म जल हानिकारक होते हैं।

खीरे के साथ

ककड़ी नहीं लेनी चाहिए।

कटहल के साथ

पान तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

गर्म जल के साथ

शहद के सेवन नहीं करना चाहिए।

ठंडे जल के साथ

मूंगफली, घी, तेल, खरबूजा, अमरूद, जामुन, ककड़ी, खीरा, गर्म दूध अथवा गर्म भोजन नहीं लेना चाहिए।

खरबूज के साथ

लहसुन, मूली या उसके पत्ते, दूध अथवा दही हानिकारक है।

तरबूज के साथ

पोदीना या शीतल जल यानी ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए।

चाय के साथ

खीरा, ककड़ी या ठंडे फल या ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए।

मछली के साथ

दूध, गन्ने का रस, शहद और पानी के रहने वाले पक्षियों का मांस नहीं खाना चाहिए।

मांस के साथ

शहद या पनीर लेने से आपका पेट खराब हो सकता है।

गर्म पानी के साथ

ठंडे खाने या ठंडे पानी का सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

कांसा, तांबा या पीतल के पात्रों मे रखी हुई जैसे घी तेल, खटाई, दही, छाछ, दूध मक्खन, रसदार दालें, सब्जियां आदि जहरीली हो जाती है। अतः उनमें देर तक रखने वाला पदार्थ नहीं खाना चाहिए।
एल्यूमीनियम एवं प्लास्टिक के बर्तनों में तरल पदार्थ रखने, उबालने एवं खाने पीने से विभिन्न प्रकार के रोग पैदा होते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.