कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि व्यक्ति जीवन की सारी गाढ़ी कमाई खर्च कर के अपना मकान बनवाता है। ख़ुशी-ख़ुशी अपने घर में जाता है, जहां उसे अनेक परेशनियां घेर लेती हैं। जीवन में ख़ुशी की जगह तनाव महसूस होता है। इसके लिए निम्न टोटका कारगर होता देखा गया है। खुद के नवीन मकान मे खुशहाली या आर्थिक लाभ इसके लिए निम्न वस्तुओं की आवश्कता होगी :-
जरूरी सामान
हल्दी की 7 साबुत गांठें
पूजा वाली 5 सुपारियां
तांबे की लुटिया, ढक्कन सहित
चांदी का चौकोर चौड़ा छोटा टुकड़ा
चांदी का सर्प-सार्पिनी का जोड़ा
तांबे की लुटिया में गंगा जल भर लें। गंगा जल न हो, तो शुद्ध पानी काम में ले सकते हैं। बाकी का सारा सामान भी लुटिया में डाल दें। ढक्कन बंद कर दें। उसके बाद इस लुटिया को अपने मकान के मुख्य प्रवेश द्वार की दाहिनी ओर दबा दें। उचित समझें, तो किसी योग्य विद्वान से परामर्श अवश्य लें।