जापान सरकार का बड़ा ऐलान, बच्चे पैदा करने पर देंगे इतने लाख रुपये

0 48
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एक तरफ जहां पूरी दुनिया में बढ़ती आबादी की चर्चा है तो वहीं दूसरी तरफ आज भी कई देशों में घटती आबादी को लेकर चिंता जताई जा रही है. इसी कड़ी में अब जापान बच्चेजन्म देने के लिए दी जाने वाली राशि में वृद्धि की है। अब जापान में बच्चे को जन्म देने पर मिलेंगे दो लाख रुपए।

जापान सरकार के इस आदेश की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

पहले यह राशि कम थी। लेकिन दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान सरकार बच्चे के जन्म के बाद लोगों के खातों में करीब 4,20,000 येन यानी दो लाख रुपये भेज रही है. जानकारी के मुताबिक पहले यह रकम कम थी लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. सरकार यह राशि माता-पिता को उनके खातों में बच्चे के जन्म और बच्चे की देखभाल के नाम पर ट्रांसफर कर रही है।

इस राशि को बढ़ाने पर विचार 

जापान टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इतना ही नहीं सरकार इस रकम को बढ़ाकर 500,000 येन यानी करीब चार लाख रुपये करने पर भी विचार कर रही है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। इस प्रस्ताव के अगले साल से लागू होने की संभावना है।

ऐसा करने का कारण

वास्तव में, विशेषज्ञों का कहना है कि जापान ऐसा क्यों कर रहा है इसके दो कारण हैं। एक जापान लंबे समय से अपनी निम्न और घटती जन्म दर को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है और यह कदम उसी का हिस्सा है। दूसरा कारण यह है कि जापान में बच्चे की डिलीवरी पर काफी पैसा खर्च होता है। सरकार की इस मदद से डिलीवरी के बाद पैसे बैलेंस करने में मदद मिलेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.