centered image />

राजस्थान में अनोखी शादी, दुल्हन ने रचाई ‘ठाकुरजी’ से शादी, पूरी रस्मों के साथ लिए सात फेरे

0 147
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राजस्थान के जयपुर में रहने वाली पूजा सिंह ने बड़ी धूमधाम से शादी की है. इस शादी में 311 बाराती शामिल हुए थे. सभी ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और दूल्हे से आशीर्वाद मांगा। जी हाँ, बता दें कि इस अनोखी शादी में सभी ने दूल्हे से आशीर्वाद लिया क्योंकि पूजा ने भगवान विष्णु को अपना दूल्हा बनाया था. यह शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।

जयपुर के गोविंदगढ़ के नरसिंहपुरा गांव की रहने वाली पूजा सिंह की शादी 8 दिसंबर को भगवान विष्णु की मूर्ति से हुई थी. इस अनोखी शादी की पूरे जयपुर में चर्चा है। पॉलिटिकल साइंस से एमए कर रही पूजा ने अपनी शादी में हल्दी, मेहंदी से लेकर संगीत तक सभी रस्में निभाईं। भगवान गणेश की भी पूजा की गई और दूल्हे के रूप में भगवान विष्णु की मूर्ति को पूजा सिंह के घर लाया गया। पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से सात फेरे भी लिए।

311 दुल्हनों के साथ विवाह करने वाले विष्णु जी का भव्य स्वागत किया गया। प्रभु के मनमोहक श्रृंगार ने सभी का मन मोह लिया। परंपरा के मुताबिक, दूल्हा दुल्हन की मांग पर सिंदूर भरता है, लेकिन पूजा सिंह ने खुद इस शादी में भगवान विष्णु की पूजा की और मांग में सिंदूर की जगह चंदन भरा और फिर विदाई की रस्म हुई. दरअसल, पूजा तुलसी इस शादी से काफी प्रभावित हुई थीं और तभी उन्होंने मन में ठान लिया कि वह भी ठाकुर जी से ही शादी करेंगी।

इस असामान्य शादी की बात सुनकर पूजा के पिता प्रेम सिंह को गुस्सा आ गया लेकिन मां रतन कंवर इसके लिए राजी हो गईं। शादी की सारी रस्में पूजा की मां ने अकेले ही की, इतना ही नहीं उन्होंने कन्यादान भी किया। माता रतन कंवर ने अपनी पुत्री के निर्णय का आदर करते हुए उसका विवाह ठाकुरजी से करा दिया। शादी में करीब 2 लाख रुपए खर्च किए गए। कन्यादान में परिवार ने दिए 11 हजार रुपए ठाकुरजी को सिंहासन और वस्त्र भेंट किया गया।

30 वर्षीय पूजा सिंह ने कहा कि उन्होंने भगवान विष्णु को अपना पति बना लिया है, अब वह उन्हीं के नाम का श्रृंगार करेंगी। पूजा ने कहा कि वह अंतिम सांस तक श्रीहरि की भक्ति में लीन रहेंगी। विवाह के बाद भगवान विष्णु जी को मंदिर में विराजमान किया गया है। जबकि पूजा अपने घर पर रुकी थी। शादी के बाद पूजा की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। अब वह रात जमीन पर बिताती है और भगवान विष्णु के नाम के जप में लीन रहती है। दूसरी तरफ राजस्थान के लोग पूजा की इस अनोखी शादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.