ITBP Driver Recruitment 2023: आईटीबीपी में भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका

0 276
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ITBP Driver Recruitment 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आईटीबीपी में कांस्टेबल ड्राइवर के 458 पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन 27 जून से शुरू होंगे। तो उम्मीदवार 26 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य सभी जानकारी दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं. (Recruitment of driver in ITBP job for 10th pass)

आईटीबीपी ड्राइवर भर्ती विवरण

आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 में सामान्य वर्ग के लिए 195 पद, ओबीसी के लिए 110 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद, एससी के लिए 74 पद और एसटी के लिए 37 पद रखे गए हैं। भर्ती के जरिए 458 पद भरे जाने हैं।

आयु सीमा

ITBP कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष है। इस भर्ती में उम्र की गणना 26 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

ITBP कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड 10वीं पास है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

आईटीबीपी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आईटीबीपी ड्राइवर भर्ती 2023 पर क्लिक करें।

इसके बाद आईटीबीपी कांस्टेबल चालक भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

उसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।

आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

आवेदन को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में सबमिट कर दें।

इसके बाद फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.