इटली : इस शहर में बसने वाले को मिलेंगे 25 लाख रुपये, जानिए क्यों

0 74
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अच्छी जगह रहने का सपना हर कोई देखता है चाहे उसकी आमदनी हो या न हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इटली के एक शहर में बसने के लिए एक शख्स को 30 हजार यूरो यानी 25 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस कमाल की डील के बारे में

दक्षिण-पूर्वी इतालवी शहर प्रेसिकस के अधिकारी शहर में एक खाली घर खरीदने और उसकी मरम्मत करने वाले को 30,000 यूरो देने का प्रस्ताव कर रहे हैं। यह राशि शहर में खाली पड़े मकान को खरीदने व रहने के लिए दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक शहर से लोगों का पलायन होता रहा है। शहर की आबादी भी कम हुई है।

शहर की संस्कृति को जीवित रखने और लोगों को आकर्षित करने, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ हो, की मंशा से भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। इस शहर के अधिकांश लोग दूसरे शहरों में चले गए हैं और परिणामस्वरूप कई घर खाली हैं। स्थानीय पार्षद अल्फ्रेडो पालिस ने कहा कि 1991 से पहले बने ऐतिहासिक केंद्र में कई इमारतें खाली हैं, जिन्हें हम फिर से नए निवासियों के साथ देखना चाहते हैं. दुख की बात है कि इतिहास, अद्भुत वास्तुकला और कला से भरे पुराने जिले धीरे-धीरे खाली होते जा रहे हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.