centered image />

मोबाइल की दुनिया में कदम रखेगा iPhone 15, इसे मेड इन इंडिया की दिशा में माना जाएगा बड़ा कदम

0 275
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Tata Group भारत में एक भरोसेमंद ब्रांड है। कार बनाने से लेकर हर छोटे-बड़े कारोबार में टाटा ग्रुप पहले से ही शामिल है लेकिन अब यह ग्रुप मोबाइल की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरुआत आईफोन 15 से होगी। दरअसल टाटा ग्रुप भारत में आईफोन 15 को एसेंबल करने का कॉन्ट्रैक्ट कर रहा है। यानी इस बार Apple iPhone 15 पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। पीएम मोदी के मेड इन इंडिया अभियान की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा.

भारत एक बड़ा स्मार्टफोन बाजार है

एपल पहले ही साफ कर चुकी है कि वह चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है। एपल ने चीन की जगह भारत को चुना है। इसकी वजह भारत में स्मार्टफोन का बड़ा बाजार है। साथ ही, भारत एक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। चीन की तुलना में भारत में श्रम लागत भी सस्ती है। ऐसे में आईफोन 15 को भारत में असेंबल करने से दोहरा फायदा होगा।

टाटा आईफोन बनाने वाली चौथी कंपनी होगी

एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप एपल के अपकमिंग मॉडल्स आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को भारत में एसेंबल करेगा। इससे पहले फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर जैसी कंपनियां भारत में आईफोन की एसेंबलिंग करती रही हैं, लेकिन अब टाटा ग्रुप इस दौड़ में शामिल हो रहा है। टाटा ग्रुप भारत में आईफोन बनाने वाली चौथी कंपनी बन जाएगी। Tata Group ने Wistron की भारतीय उत्पादन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है जहाँ iPhone 15 श्रृंखला को असेंबल किया जाएगा।

कब लॉन्च होगा आईफोन 15?

Apple की तरह इस साल iPhone 15 को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईफोन सीरीज को हर साल सितंबर के महीने में लॉन्च किया जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.