टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय महिला इंजीनियर की मौत, दोस्त के साथ मॉल में कर रही थी शॉपिंग

0 83
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

टेक्सास के डलास में एक भीड़भाड़ वाले मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में एक भारतीय महिला इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकिन्नी में रहने वाली ऐश्वर्या थाटिकोंडा अपने दोस्त के साथ शॉपिंग कर रही थीं, तभी बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने उन्हें डलास के एलन प्रीमियम में गोली मार दी।

शूटिंग शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुई जब आउटडोर मॉल में खरीदारी करने वालों की भीड़ जमा हो गई। फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बंदूकधारी मौरिसियो को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी।

ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थीं। उनके परिवार के एक सदस्य ने पुष्टि की कि फायरिंग में मारे गए लोगों में थाटिकोंडा भी शामिल था। वह टेक्सास में रहती थी और एक इंजीनियर थी जबकि उसका परिवार भारत में है।

फायरिंग में ऐश्वर्या की दोस्त भी घायल हो गई है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाटिकोंडा का परिवार उनके पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की योजना बना रहा है। ऐश्वर्या दो साल से अधिक समय से डलास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। बंदूकधारी गार्सिया को इलाके में गश्त कर रहे एक अधिकारी ने गोली मार दी थी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.