Indian Navy : 12वीं पास के लिए इंडियन नेवी में नौकरी का मौका, जाने पूरी डिटेल

0 394
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई: इंडियन नेवी 10+2 बीटेक एंट्री स्कीम कोर्स 2024 के लिए भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी कर दी गई है। जिसके तहत कुल 30 सीटों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। (btech recruitment in indian navy)
आयु सीमा

भारतीय नौसेना 10+2 बीटेक प्रवेश योजना भर्ती 2023 के लिए, उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2004 से 1 जनवरी 2007 के बीच होना चाहिए। आवेदन करने से पहले निर्देश पढ़ें और सही जानकारी भरें। क्योंकि गलत भरे गए फॉर्म को विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

नेवी 10+2 बीटेक एंट्री रिक्रूटमेंट 2023 पर क्लिक करें।

फिर नौसेना 10 + 2 बी.टेक प्रवेश भर्ती 2023 की अधिसूचना पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

आवेदन को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में सबमिट कर दें।

अंत में फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल जांच के बाद किया जाएगा. अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से देखी जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को गणित के साथ 12वीं पास होना चाहिए। जेईई मेन की परीक्षा भी दें। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक की जा सकती है।

भारतीय नौसेना हर साल बड़ी संख्या में भर्ती करती है। जिसके लिए देश भर के विभिन्न राज्यों के छात्र आवेदन करते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.