ठंड में इजाफा: शीत लहर की चपेट में ये तीन राज्य, मध्य भारत में घटेगा पारा

0 111
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश के लगभग सभी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा मध्य भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में अगले 4-5 दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के राज्यों में भी तापमान में कमी आएगी।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। अगर आज 16 दिसंबर की बात करें तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। दिल्ली में आज आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। हालांकि कल यानी 17 दिसंबर को दिल्ली में कोहरा देखा जा सकता है.

मौसम विभाग

प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली को काफी राहत मिली है। हवा में सुधार के साथ एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के आईटीओ इलाके में कल शाम करीब पांच बजे एक्यूआई 106 दर्ज किया गया। इसके अलावा आईजीआई एयरपोर्ट इलाके में एक्यूआई 140 पर रहा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। लखनऊ में आज भी कोहरा छाया रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। गाजियाबाद में भी सुबह कोहरा रहेगा। वहीं, दिन में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा. वहीं, मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। लाइव टीवी

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.