आपके शरीर में यह लक्षण नजर आए तो समझ लीजिए आपका लीवर खराब है
अक्सर हमारे पेट में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। लीवर की समस्या भी उन्ही में से एक है। लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई दिनों तक पेट में दर्द आपके लीवर के खराब होने का संकेत भी हो सकता है। ज्यादा दिनों तक इस समस्या को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। आज हम आपको उन लक्षण के बारे में बताएंगे, जो यदि आपके शरीर में महसूस हों तो समझ लीजिए आपका लीवर खराब हो रहा है।
लीवर ख़राब होने के 4 लक्षण
1. कुछ लोगों के लीवर में सूजन आ जाती है। जिससे पेट बड़ा दिखने लगता है। इसे साधारण मोटापा समझने की भूल ना कीजीए ये शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। लीवर में सूजन होने के कारण पेट दर्द की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
2. बिना कोई काम किए ही बहुत ज्यादा थक जाना, त्वचा का रूखा होना, बॉडी में एलर्जी होना, आंखो के नीचे काले घेरे आना लीवर के खराब होने का संकेत होता है।
3. सामान्यतः लीवर के खराब होने की स्थिती में पेशाब का रंग बदल जाता है। इससे गहरे रंग की पेशाब आने लगती है। साथ ही नाखून भी पीले पड़ जाते हैं। आखों में पीलापन होना ।
4. पेट में लम्बे समय तक गैस बनना शरीर के लिए बेहद हानिकारक है। कब्ज के कारण भूख ना लगने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। यह लक्षण भी लीवर के खराब होने का संकेत देते हैं। यदि आपको भी अपने शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |