पढ़ाई में मन नहीं लगता तो अपनाये ये ख़ास उपाय, जल्दी जानिए

0 492
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना पढ़ाई में मन कैसे लगा सकते हैं, अर्थात पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएंगे| हर विद्यार्थी का सपना होता है, की वह अपनी कक्षा में टॉप करें| लेकिन उनकी एक ही समस्या होती है, कि वह 1 या 2 घंटे से ज्यादा देर तक नहीं पढ़ पाते| यह समस्या अधिकतर सभी विद्यार्थियों को आती है| इस समस्या को दूर करने के लिए यहां आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताए गए हैं, जिनको आप रोजाना फॉलो करके अपने पढ़ने का समय 2 या 3 घंटे तक आराम से बढ़ा सकते हैं और अपनी परीक्षा की बेस्ट तैयारी कर सकते हैं तथा अपनी कक्षा में टॉप कर सकते हैं|


पढाई में मन लगाने के कुछ खास उपाय:

  • एकांत जगह का चुनाव करें: एकांत जगह का चुनाव करने से मतलब इस प्रकार है| अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो पढ़ाई के लिए आप किसी ऐसी जगह को चुनाव करें जो एकांत हो अर्थात जहां शोरगुल बिल्कुल भी ना हो| ऐसी जगह पर ना जाएं जहां पर TV या रेडियो चल रहा हो या अधिक शोर गुल हो रहा हो|
  • पढ़ते समय एक आरामदायक कुर्सी का प्रयोग करें| इसके साथ-साथ अच्छी प्रकाश व्यवस्था भी होनी चाहिए तभी आप पढ़ाई अच्छे से कर पाएंगे|
  • पढ़ाई से संबंधित सभी सामान अपने पास में रखें| पढ़ते समय आपकी जरूरत का सारा सामान आपके पास होना चाहिए| पढ़ते समय हर बार अपनी जगह से न उठे| बार-बार उठने से आपको डिस्टर्ब तो होगा ही, बल्कि आपका मन दोबारा से पढ़ाई में लगे यह भी मुश्किल है|
  • याद रहे जिस कमरे में आप पढ़ रहे है, वहां उपस्थित सभी सामान व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए ताकि आपके मन में अव्यवस्था उत्पन्न ना हो|
  • पढाई हमेशा एक अच्छे साथी के साथ करें| यदि संभव हो तो आप पढ़ते समय अच्छे साथी को या दोस्त को भी इनवाइट कर सकते| आप के साथ पढ़ने वाला साथी ऐसा होना चाहिए, जो आपकी तुलना में अधिक होशियार हो|
  • मोबाइल हमेशा खुद से दूर रखें| पढ़ते समय मोबाइल को खुद से दूर रखना अति आवश्यक है| यदि आप ध्यान पूर्वक कुछ पढ़ रहे हैं और अचानक आपके मोबाइल की रिंग बजती है, तो आपका ध्यान पढ़ाई से पूरे तरीके से हट जाता है और आपका दिमाग विचलित होने लगता है| इसलिए पढ़ते समय मोबाइल को एरोप्लेन मोड या साइलेंट मोड में जरूर रखें या फिर अपने पास ही ना रखें|
  • पढ़ते समय थोड़ा ब्रेक जरुर ले| पढ़ने के लिए एक समय सारणी तैयार रखें| यदि आप को पढ़ते-पढ़ते 30 से 60 मिनट हो चुके हो, तो पढ़ाई के बीच 5 से 10 मिनट का ब्रेक जरुर ले, क्योंकि लगातार पढ़ाई करने से आपका दिमाग़ थक जाता है| जिससे आप जो याद करते हैं, वह अपनी थकान की वजह से ज्यादा देर तक याद नहीं रख पाते| इसलिए पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरुर ले|
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.