centered image />

अगर आपके इन अंगों पर छिपकली गिरे, तो समझ लीजिये आपका भाग्य…

0 785
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के इस आर्टिकल में छिपकली के हमारे शरीर पर गिरने से क्या शुभ और अशुभ होता है? इसी के बारे में बताने वाले हैl मुहूर्त मार्तण्ड के अनुसार अगर छिपकली स्त्री और पुरूष के किसी भी अंग पर गिरे तो शुभ व अशुभ दोनों परिणाम मिलते है।

यदि छिपकली मस्तिष्क पर गिरे, तो राज्य लाभ होता है।
अगर छिपकली बालों पर गिरे, तो मरण कष्ट होता है।
नासिका पर छिपकली के गिरने से सौभाग्य प्राप्त होता है।
बायाँ गाल पर यदि छिपकली गिरे तो किसी भी प्रकार की हानि होती है।

गर्दन पर छिपकली गिरने से यश व लाभ मिलता है।
अगर भौंह पर छिपकली गिरे, तो धन हानि होती है।
पीठ के दाहिने हिस्से पर छिपकली गिरने से सुख और संसाधनों में वृद्धि होती है।
दाँयी भुजा पर छिपकली गिरने से धन लाभ होता है।

बांयी हथेली छिपकली गिरने से धन की हानि होती है।
बाँए पैर पर छिपकली गिरने से ह्रदय वेदना होती है।
बाँए स्तन पर छिपकली गिरने से हार्दिक क्लेश होता है।
यदि पेट पर छिपकली गिरे, तो आभूषण की खरीददारी हो सकती है।

छिपकली अगर कमर पर गिरे, तो धन में वृद्धि होती है।
दाएँ घुटने पर अगर छिपकली गिरे, तो अपने प्रिय से मिलन होता है।
दाएँ पैर की ऐड़ी पर छिपकली गिरने से दुःखद घटना का समाचार मिलता है।
दाएँ कान पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।
यदि मुख पर छिपकली गिरे, तो स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है।

दाएँ गाल पर छिपकली गिरने से आयु में वृद्धि होती है।
बाँए नेत्र पर छिपकली गिरने से रोग में वृद्धि और भय बना रहता है।
अगर दाहिने कन्धे पर छिपकली गिरे, तो कार्यो में विजय होती है।
बांयी भुजा पर छिपकली गिरने से धन हानि और राज्य भय बना रहता है।
यदि ह्रदय पर छिपकली गिरे, तो सुख व भाग्य में वृद्धि होती है।

नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामना पूरी होती है।
दाहिने जांघ पर छिपकली गिरने से सुख व समृद्धि आती है।
गले पर छिपकली गिरने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
मॅूछ पर छिपकली गिरने से सम्मान मिलता है।
दाहिने नेत्र पर छिपकली गिरने से बन्धु-बान्धवों से मिलन होता है।

पीठ के मध्य में छिपकली गिरे, तो घर में कलह होती है।
दाँयी हथेली पर छिपकली गिरने से नये कपड़ो की खरीददारी होती है या फिर वस्त्र लाभ होता है।
दांये स्तन पर छिपकली गिरने से स्त्रियों को मनोरंजन करने के अवसर मिलते है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.