centered image />

राशिफल 21 दिसम्बर : कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

0 487
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष :- आज उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य से यात्रा पर जाने की भी संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी।

वृषभ :- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा।

मिथुन :- आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। रोगी कोई नया इलाज या शल्यचिकित्सा आज न करवाएं।

कर्क :- आज भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह :- आज उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालें। मायके से भी चिंतातुर करनेवाले समाचार आ सकते हैं। आप में आज उदासीनता एवं शंकाशीलता खूब रहेगी जिससे मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। आरोग्य साधारण रहेगा।

कन्या :- आज मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में अवरोध आएंगे। आकस्मिक खर्च की आशंका है। ईश्वर का स्मरण करें।

तुला :- आज आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान व विचलित रहेंगे। माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता सताएगी। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। पानी से दूरी रखें। ईश्वर स्तुति करें।

वृश्चिक :- आज कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा।

धनु :- आज सम्भलकर चलें। कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें। दूर बसे हुए आत्मजन से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढे़गा। ईश्वर भक्ति में दिन व्यतीत करें।

मकर :- आज मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। दुर्घटना का अंदेशा है इसलिए सम्भलकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ :- आज पूंजी निवेश को लेकर सतर्क रहें। आपकी बातों से स्वजन से मतभेद हो सकते हैं। दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। भ्रांति से बचें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :- आज नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.