इन 5 भारतीय क्रिकेटरों को घर पर पुकारा जाता है इन नामों से, ऋषभ पंत का नाम है सबसे मजेदार
भारतीय टीम के खिलाड़ियों की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। क्रिकेट के प्रशंसक खिलाड़ियों को बहुत प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। आपको बता दें कि क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के हिसाब से खिलाड़ियों को तरह-तरह के नाम दिए गए हैं। जैसे विराट कोहली को लोग रन मशीन कहते हैं तो शिखर धवन को गब्बर और रोहित शर्मा को हिटमैन। आपको बता दें कि इसी तरह भारतीय टीम के क्रिकेटरों को उनके घर पर अलग नामों से बुलाया जाता है। आज हम आपको भारतीय टीम के 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको उनके घर वाले बहुत ही अजीब नामों से बुलाते हैं। तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटरों के निक नेम।
विराट कोहली
विराट कोहली भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान है। साथ ही वे एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली को प्रशंसक बहुत प्यार करते हैं। विराट कोहली के घरवाले उनको चीकू के नाम से पुकारते हैं। इसके अलावा उनकी बहन और दोस्त भी कोहली को चीकू ही कहते हैं।
अजिंक्य रहाणे
आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे एक अच्छे क्रिकेटर है। रहाणे आईपीएल में राजस्थान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। रहाणे का व्यवहार भी काफी अच्छा है। आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे को उनके घरवाले अज्जू के नाम से बुलाते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को क्रिकेट प्रशंसक बेहद प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को उनके घरवाले और सभी दोस्त माही के नाम से बुलाते हैं। साथ ही धोनी के प्रशंसक भी उनको माही कहते हैं।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा काफी लोकप्रिय है और वह दिखने में भी बहुत स्मार्ट लगते हैं। लोग रोहित शर्मा को बहुत पसंद करते हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा को उनके परिवार के सभी लोग रू कहकर बुलाते हैं।
ऋषभ पंत
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। ऋषभ पंत इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत का निक नेम बहुत ही अजीबोगरीब है। ऋषभ पंत को सभी घरवाले गिल्ली कहकर पुकारते हैं। आपको ऋषभ पंत का नाम सुनकर हंसी जरूर आई होगी।
आपको इनमें से किस खिलाड़ी का नाम सबसे मजेदार लगा।