centered image />

परेशानियों से मुक्ति का दिन है होली, जरूर करें यह प्रयोग

0 499
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वर्ष के कुछ सिद्ध दिनों में होलिका दहन वाला दिन भी माना गया है। यह तंत्र प्रयोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों से घिरे हुए हैं। बीमारियों से परेशान हैं। बीमारियों पर बेतहाशा पैसा खर्च हो रहा है और धन का संचयन नहीं हो पा रहा है तो होलिका दहन की रात्रि में कुछ सिद्ध और आसान प्रयोग किए जा सकते हैं। हिंदू ज्योतिष के साथ-साथ तंत्र शास्त्रों में भी फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि को सिद्ध रात्रि की श्रेणी में रखा गया है। इस दिन की गई साधनाएं तुरंत फलीभूत होती हैं।

धन नहीं टिक रहा हो तो ये करें:

आर्थिक परेशानियों से प्रत्येक व्यक्ति जूझता रहता है। इससे निजात पाने के लिए होली के दिन पांच सफेद कौडि़यों को जून कर उन्हें लाल कपड़े में बांधें और तिजोरी में रखें। वर्षभर धन का आगमन अच्छा बना रहेगा।

व्यापार में हानि रोकने के लिए

होलिका दहन की शाम को घर के मुख्य द्वार की चौखट पर गुलाल छिड़ककर आटे का दोमुखी दीपक लगाएं। दीपक लगाते समय अपनी परेशानियों का अंत करने के लिए अपने ईष्ट देव से प्रार्थना करें। दीपक ठंडा होने के बाद उसे जलती होली में डाल आएं। जल्द आर्थिक बाधा दूर होगी।

धन प्राप्ति के लिए

आर्थिक परेशानी बनी हुई है तो होली के दिन सायंकाल में स्नान कर कोरे सूती वस्त्र पहनकर कमलगट्टे की माला से एक माला महालक्ष्मी के मंत्र ओम महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें। इसके बाद वही माला पहनकर होलिका के समीप घी का दीपक लगाएं। जल्द फायदा होगा।

वशीकरण प्रयोग

होलिका दहन की रात्रि वशीकरण साधना के लिए बेहद उपयुक्त मानी गई है। इस रात्रि को आप जिसे वश में करना चाहते हैं उसका नाम लेकर ओम कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात मंत्र की 11 माला लाल चंदन के दानों से करें। फिर एक माह तक हर दिन सात माला करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.