दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में फिर लौटी गर्मी की लहर, पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने के आसार

0 135
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बेमौसम बारिश के बाद देश में एक बार फिर लू का प्रकोप शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर राज्यों में फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कुछ राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है11 मई को ज्यादातर राज्यों में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम साफ रहेगा। आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

साथ ही मौसम साफ रहेगा। देश के कई हिस्सों में शनिवार, 13 मई और रविवार, 14 मई को बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। 13 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और 14 मई को 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य शुष्क रहेगा वहीं तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यूपी में भी बारिश का मौसम खत्म हो गया है। जिसके बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज गर्म होने वाला है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

उत्तराखंड में भी अगले एक-दो दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। बिहार के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. इसके अलावा विभाग ने कई जिलों में लू चलने के भी संकेत दिए हैं. अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन राज्यों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.