सुबह उठते ही करें वास्तु उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

0 13
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा और दिशाओं का विशेष महत्व है। वास्तु में हर काम के लिए शुभ दिशाएं बताई गई हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर चीज में ऊर्जा होती है जो घर में रहने वाले सदस्यों को प्रभावित करती है। घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहता है। कुछ वास्तु उपायों से समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

सरल वास्तु टिप्स

वास्तु विज्ञान के अनुसार यदि रसोईघर उत्तर-पूर्व कोने में है तो गैस चूल्हा रसोईघर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। रसोईघर के उत्तर-पूर्व कोने में पानी से भरा एक साफ बर्तन रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में धन का प्रवाह बना रहता है। इस उपाय को करने से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

घर की उत्तर दिशा में कमलासन पर बैठी हुई सोने के सिक्के बरसाती देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

घर की उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे बच्चों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। घर की छत पर पश्चिम दिशा में पानी की टंकी रखनी चाहिए। वास्तु नियमों के अनुसार इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

वास्तु के अनुसार घर के मुखिया को प्रतिदिन भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है। भगवान शिव के मंत्रों का नियमित जाप करने से घर में बरकत आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि घर का दक्षिण-पश्चिम भाग ऊंचा हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों को खूब तरक्की मिलती है। यदि घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में चट्टान हो तो यह भी बहुत लाभकारी होता है।

घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करें। पूर्वमुखी घर में मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की ओर मुख किये हुए सूर्य की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे नौकरी और बिजनेस में अच्छी तरक्की मिलती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.