centered image />

शराब पिलाने से इनकार करने पर युवक पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार

0 176
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली, 13 दिसंबर उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में शराब पिलाने से इनकार करने पर युवक का गला रेतने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान प्रकाश शर्मा उर्फ नेपाली (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल कटर और खून से सनी एक चादर बरामद की है। आरोपित को 170 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर दबोचा गया। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं घायल दिनेश तमंग का एलएनजेपी अस्पताल में अभी इलाज जारी है।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया घटना की जानकारी अरुणा आसफ अली अस्पताल से 27 नवंबर को मिली थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया गया मूलरूप से सिक्कम के रहने वाले दिनेश तमांग नामक युवक को एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया है। लाहौरी गेट के मिठाई पुल के पास हुए झगड़े में उसके गले को धारदार हथियार से रेत दिया गया था। गंभीर चोट की वजह से घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था।

हालत नाजुक होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब 170 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई। इस बीच दिनेश की तबीयत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन वह एक जानकार के साथ शराब पी रहा था। इस बीच वहां आए एक शख्स ने उससे शराब की मांग की। दिनेश ने मना किया तो आरोपित इस बात पर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान आरोपित ने किसी धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। पुलिस ने रेन बसेरों में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। करीब 250 लोगों की फोटो दिनेश को दिखाई गई। इसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने शनिवार को मामले में शामिल रहे आरोपित प्रकाश शर्मा को लाहौरी गेट इलाके से ही दबोच लिया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.