centered image />

पशु को बचाने के प्रयास में शादी से देर रात लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत

0 200
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बाड़मेर, 14 दिसंबर (हि.स.)। बीती रात शादी से लौट रही एक स्कॉर्पियो पलटने से उसमें सवार 2 लोगों की माैत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से 2 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को सीएचसी कल्याणपुर मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है।

पुलिस के मुताबिक कोलू पाबूजी के रहने वाले डाबर सिंह की सोमवार को शादी थी। देर रात उसकी बारात कल्याणपुर से कोलू पाबूजी लौट रही थी। बारातियों को लेकर स्कॉर्पियो मंडली बलाऊ रोड पर थी, उसी समय यह हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए एक पशु को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें जोधपुर के कोलू में रहने वाले 65 साल के हीर सिंह राजपुरोहित और सिमरथ सिंह राजपुरोहित की मौत हो गई। जबकि, गांव के रामसिंह राजपुरोहित व पदमसिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पा्स ही कल्याणपुर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन स्थिति ठीक नहीं होने पर उन्हें जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल देवाराम कुमावत का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.