centered image />

मनीष पाल का कटा हुआ रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ होस्ट करेंगी भारती सिंह

0 546
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कॉमेडी क्वीन’ भारती सिंह एक बार फिर अपने जोक्स से लोगों को हंसाने वाली हैं लेकिन इस बार एक ट्विस्ट है। भारती एक कॉमेडी शो नहीं बल्कि एक डांस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।भारती सिंह कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ को होस्ट करने जा रही हैं। मेकर्स ने शो के लिए भारती सिंह को भी अप्रोच किया है। इस बार ‘झलक दिखला जा 10’ को होस्ट करने के लिए मनीष पॉल नहीं बल्कि भारती सिंह को ऑफर किया गया है। भारती भी इस ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन ने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है लेकिन, इससे जुड़ी सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फैंस को उम्मीद थी कि मनीष पॉल सीजन की मेजबानी करेंगे लेकिन उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। दरअसल, मेकर्स इस बार एक बदलाव चाहते हैं। जब भारती का नाम शो को होस्ट करने के लिए आया तो सभी निर्णयकर्ताओं ने इसके लिए एकमत राय दी।

चैनल और शो के मेकर्स इस सीजन के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं. शो की जज नोरा और माधुरी दीक्षित दोनों ही अच्छी डांसर हैं। इसके साथ ही करण जौहर अपने तीखे और मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. ऐसे में शो में भारती सिंह की एंट्री इसमें एक नया अंदाज जोड़ेगी. भारती के जोक्स और कॉमिक टाइमिंग से शो और भी मजेदार होने वाला है. हालांकि उनके साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी होंगे, लेकिन जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि झलक दिखला जा का नौवां सीजन 30 जुलाई 2016 को आया था। इस सीजन को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। इसके साथ ही इसे जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर और फराह खान ने जज किया था। इस सीजन में अब तक एरिका फर्नांडीज, निया शर्मा, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति और पारस कलनावत जैसे सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.