देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जानिए आज का मौसम

0 115
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई शहरों में आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

सबसे पहले, दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां ठंड के मौसम में भी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज के मौसम के हाल के बारे में..

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों में निकोबार द्वीपसमूह समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके अलावा महाराष्ट्र समेत केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने 17 से 18 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान जताया है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी पारा नीचे आ सकता है।

बिहार में सर्दी का आठ साल का रिकॉर्ड टूटेगा

बिहार का पिछले आठ साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट सकता है. कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, छपरा, बक्सर, आरा समेत कई जिलों में 25 दिसंबर से रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.