क्या तुम जानते हो? / Did you know?

0 1,700
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एफिल टॉवर का निर्माण कब हुआ?

फ्रांस की पहचान बन चुका एफिल टॉवर पेरिस की सबसे ऊँची बिल्डिंग है। इसे एफिल टॉवर नाम इसके डिज़ाइनर गुस्ताफ एफिल के नाम से मिला। 1887 से यह बनना शुरु हुआ और 1889 में जब यह बिल्डिंग बनकर तैयार हुई तो यह विश्व में सबसे ऊँची थी। इस टॉवर को फ्रांस की राज्यक्रांति के सौ वर्ष होने की खुशी में बनाया गया था। वर्तमान में इसका उपयोग निगरानी और रेडियो तरंगें प्रसारित करने के लिए किया जाता है।

भारत की पहली महिला केंद्रीय मंत्री

राजकुमारी अमृत कौर पहली भारतीय महिला थी जिन्हें केंद्रिय मंत्री बनने का मौका मिला। जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में गणित पहले मंत्रिमंडल में वे शामिल थीं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार 1957 तक संभाला। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना में उनकी प्रमुख भूमिका रही।

ब्लैक पर्ल कौन हैं?

ब्लैक पर्ल यानी काला मोती। चूंकि काला मोती यदा कदा ही देखने में आता है इसलिए अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ब्लैक पर्ल कहकर पुकारा गया। ब्लैक पर्ल यह उपनाम अनेक लोगों को मिला पर महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ब्लैक पर्ल के तौर पर सबसे ज़्यादा चर्चित हुए। अमेरिकन एथलीट विल्मा रूडोल्फ, अमेरिकन गायिका और डांसर जोसेफिन बेकर, अमेरिकन पहलवान रेनो अनोआ के साथ कुछ दूसरे व्यक्ति भी हुए जिन्हें इस उपनाम से पुकारा जाता था।

धूम्रपान के नुकसान

harm-of-smoking

धूम्रपान एक ज़हर की तरह असर करता है और इसका असर दिमाग और नर्वस सिस्टम पर ज़्यादा गहरा होता है। धूम्रपान करने से मनुष्य में कैंसर, चिंता और दिल की बिमारियों का खतरा ज़्यादा हो जाता है।
एक सिगरेट एक मनुष्य की ज़िंदगी को पाँच मिनट कम कर देती है।
सिर्फ सिगरेट पीने वाले लोगों को ही इससे नुकसान नहीं होता बल्कि जो लोग धूम्रपान करने वाले लोगों के साथ बैठते है उनको भी इससे होने वाली बिमारियों का खतरा रहता है।
सिगरेट मनुष्य के फेफड़ों को खराब कर देती है और इसके साथ ही वो मनुष्य की भूख भी मिटा देती है। इसके कारण अस्थमा, लकवा और अलसर जैसी बिमारियों का खतरा भी बना रहता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.