यूपी में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सहारनपुर के डीआईजी बने अजय सहनी

0 90
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। शुक्रवार को योगी सरकार ने 11 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है। आईपीएस अजय साहनी, कमलेश दीक्षित, अनंत देव और शिवहरी मीणा सहित सात अन्य अधिकारी शामिल हैं।

आईपीएस अजय साहनी को पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहारनपुर लगाया गया है। वहीं, आईपीएस डॉ. अजयपाल को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। आईपीएस अनंत देव पुलिस उप महानिरीक्षक मुख्यालय को पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज लगाया गया है। आईपीएस पवन कुमार को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से स्थानांतरित कर नारकोटिक्स रोधी टास्क फोर्स का अधीक्षक बनाया गया है. इसी तरह आईपीएस शिवहरि मीणा को पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत कर साइबर अपराध अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस रोहन प्रमोद बोथरे को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से महिला एवं बाल संरक्षण संगठन का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।

आईपीएस दिनेश त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, डायल 112 पद पर पदोन्नत किया गया है। आईपीएस विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, लखनऊ आयुक्तालय से पुलिस उपायुक्त पदोन्नत किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से आईपीएस कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक नियमावली बनाई गई है। आईपीएस जयप्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लगाया गया है। महिला आईपीएस सुनीति को पुलिस महानिदेशक प्रशासन मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.