centered image />

अगर आप अंगूर नहीं खाते तो आज से शुरू कर दीजिये

0 1,023
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

 

प्रकृति ने हमें अनगिनित खाने की चीज़ें दी है, जिससे हम पूर्णतया स्वस्थ्य रह सकते हैं। ऐसा ही एक फल है अंगूर, जो हमारे शरीर कि अनेकों बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। यदि आप इसका सेवन आज से शुरू करते है तो इसका फर्क कुछ दिनों में आप खुद महसूस कर पाएंगे। जानते है क्या फायदे हैं अंगूर खाने के।

  • मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो तो प्रतिदिन प्रात: काल अंगूर का रस पीना चाहिए।
  • छोटे बच्चों को दांत निकलते वक्त अंगूर का रस नियमित देना चाहिए।
  • गुर्दें और जिगर की बीमारियों में अंगूर का रस काफी लाभप्रद रहता है।
  • अंगूर के सेवन से खून साफ होता है।
  • मौसम के अनुसार अंगूर खाने से त्वचा चिकनी और चमकदार होती है।
  • कब्ज को दूर करने के लिए अंगूर का सेवन करना अच्छा होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन अंगूर का सेवन करना चाहिए। इससे वे अनीमिया की शिकार नहीं होती।

  • जिन महिलाओं को दूध की कमी रहती हो, उन्हें भी अंगूर का सेवन करना चाहिए।
  • घबराहट, बेचैनी या कमजोरी महसूस होने पर अंगूर का रस पीना चाहिए।
  • अंगूर खूबसूरती भी बढ़ाता है। अंगूर में आरसेनिक धातु पाई जाती है जिसके कारण नियमित रूप से सेवन करते रहने से चेहरे पर सुर्खी बढ़ती जाती है और झुर्रियां नजर नहीं आती हैं
  • अंगूर के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • महिलाओं की माहवारी की पीड़ा को दूर करने में अंगूर काफी बढिय़ा दवा है।

 

लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट को पाने के लिए हमारी यह APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.