centered image />

2 अप्रैल को कब शुरू होगा रामनवमी का शुभ मुहूर्त

0 1,989
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Shri Rama Navmi 2020 : भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन हुआ था। इस वर्ष 02 अप्रैल को रामनवमी है। नवमी तिथि 02 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से आरम्भ हो जाएगी व 03 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान राम का जन्म चैत्र मास को दिन में 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में हुआ था।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Shri Rama Navmi 2020   रामनवमी का शुभ मुहूर्त

Shri Rama Navmi 2020 : रामनवमी का महत्व

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रामनवमी मनाई जाती है जो कि भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे। प्रत्येक साल हिन्दू कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के रूप मनाया जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नवरात्रि भी मनाई जाती है। इन दिनों कई लोग उपवास भी रखते हैं।

भगवान राम ने ही अहंकारी रावण का वध करके धरती पर पुन: धर्म की स्थापना की थी। रामनवमी के दिन भगवान श्री राम के भजन कीर्तन आदि किए जाते हैं। इस दिन कई घरों में रामायण और रामचरित मानस का पाठ भी किया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम को झूले पर झूलाने की भी परंपरा है। इस दिन भगवान श्री राम के भक्त उपवास रखते हैं।

Shri Rama Navmi 2020 : पूजा विधि

रामनवमी के दिन सुबह जल्दी उठें।स्नान कर स्वच्छ कपड़े धारण करें।अब पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें। खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.