त्योहारों के चलते यात्री वाहनों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, अक्टूबर में बिके 3.8 लाख से ज्यादा यात्री वाहन

0 372
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,89,714 इकाई रही।

बिक्री 16 फीसदी बढ़ी है
यह पिछले साल की 3,36,339 इकाइयों की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि है। यात्री वाहनों की थोक बिक्री का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कंपनियों द्वारा डीलरों को भेजे गए वाहनों को थोक बिक्री कहा जाता है।

सियाम के मुताबिक, कंपनियों ने पिछले महीने डीलरों को 76,940 तिपहिया वाहन भेजे, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल अक्टूबर में 54,154 तिपहिया वाहन डीलरों को भेजे गए थे।

दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी है
सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल का कहना है कि अक्टूबर में यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों की अब तक सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। साथ ही दोपहिया वाहनों की बिक्री भी अच्छी रही है। अग्रवाल ने कहा कि तीनों श्रेणियों के वाहनों की थोक बिक्री में दोहरे अंक की वृद्धि देखी गई है।

इस साल अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 18,95,799 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 15,78,383 इकाई थी। पिछले महीने कुल वाहन बिक्री 23,14,197 इकाई थी, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 19,23,721 इकाई थी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.