centered image />

टाटा मोटर्स ने रचा इतिहास, कंपनी की गुजरात विनिर्माण इकाई ने बनाई 10 लाख कारें

0 11
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

टाटा मोटर्स ने एक नया इतिहास रचा है। टाटा मोटर्स की गुजरात स्थित साणंद विनिर्माण इकाई ने 10 लाख कार उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्लांट की तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि प्लांट में Tiago, Tiago AMT, Tiago.ev, Tiago iCNG, Tigor, Tigor AMT, Tigor EV, Tigor iCNG और XPRES-T EV का उत्पादन होता है।

टाटा का साणंद प्लांट

टाटा ने 2010 में साणंद प्लांट की स्थापना की थी। यह टाटा द्वारा स्थापित नए प्लांटों में से एक है, जो 1100 एकड़ में फैला हुआ है। इस प्लांट में 6000 से अधिक लोग कार्यरत हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हुए हैं। अब टाटा ने इस प्लांट से अपनी 10 लाखवीं गाड़ी निकाली है।

साणंद प्लांट ने 68 गांवों को गोद लिया है

साणंद प्लांट के तहत टाटा ने साणंद, बावला और विरमगाम के आसपास के 68 गांवों को गोद लिया। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने इस सफलता पर खुशी जताई। प्रबंध निदेशक ने कहा कि साणंद प्लांट से 10 लाखवीं कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यह सफलता हमें बताती है कि हम बाजार की जरूरतों को समझकर भारत में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ”यह सफलता दर्शाती है कि हमने कितना बड़ा लक्ष्य तय किया था और कंपनी ने लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताएं भी पूरी कीं। हमारी कड़ी मेहनत से हमारे उत्पादों को पहचान मिल रही है।’ साथ ही, इस मुकाम तक पहुंचना यह दर्शाता है कि लोग लगातार हमारे उत्पादों को चुन रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम इस गति को बनाए रखेंगे और लोगों को सुरक्षित, स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल वाहन प्रदान करना जारी रखेंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.