अभी पढ़ें 28 अप्रैल 2020 मंगलवार का दैनिक राशिफल – क्या कहते हैं सितारे

0 440
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Aries (मेष) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दैनिक राशिफल hindiदैनिक राशिफल की माने तो दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाएं।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Taurus (वृष) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दैनिक राशिफल hindi

आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ेंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरुप  से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

Gemini (मिथुन) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दैनिक राशिफल hindi

आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालें, जिससे किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हों। मान भंग की स्थिति से संभलें।

Cancer (कर्क) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दैनिक राशिफल hindi

आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा या अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा होने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें। अनिद्रा आपको सताएगी।

Leo (सिंह) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेदैनिक राशिफल hindi

कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

Virgo (कन्या)  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दैनिक राशिफल hindi

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहें। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।

Libra  (तुला) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दैनिक राशिफल hindi

आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।

Scorpion (वृश्चिक) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दैनिक राशिफल hindi

स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की आज सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभवतः सावधानी बरतिएगा, नहीं तो टाल दीजिएगा। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है।

Sagittarius (धनु) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दैनिक राशिफल hindi

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।

Capricorn (मकर) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दैनिक राशिफल hindi

परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।

Aquarius  (कुम्भ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दैनिक राशिफल hindi

प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह देते हैं। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।

Pisces (मीन)  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दैनिक राशिफल hindi

आज अनैतिक कार्यों में न उलझने सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.