centered image />

10 ऐसे फल, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो?

0 1,269
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सभी जानते है कि फल सभी के स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन आपको सभी स्वस्थ फल बाजार में नहीं मिलते। दुनिया में कई फल पोषक तत्व से भरपूर है। यह फल कुछ खास वातावरण में ही पैदा होते है। हम आपको ऐसे ही 10 फलों के बारे में बताते है जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

1. कुपुआकू – Cupuacu

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

कुपुआकू ज़्यादातर अमेज़ॉन के वर्षा वन में पैदा होता है। 8 इंच लम्बे और 2 किलो का यह फल एकदम जंगली फल लगता है। इसकी मोती परत के अंदर एक मुलायम और स्वादिष्ट गुद्दा होता है।कुपुआकू का गुद्दा बहुत खुशबूदार होता है। इसमें बी1, बी2 और बी3 भरपूर होता है। वैसे कुपुआकू चॉकलेट के परिवार से है और इसका स्वाद भी चॉकलेट जैसा होता है। इसे खाने से आपका प्रतिरक्षी तंत्र मजबूत होता है और आपको हृदय सम्बन्धी तकलीफ होने की सम्भावना भी काम होती है।

2. चेरिमॉय – Cherimoya

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

अर्जेंटीना और चिली के बीच पड़ने वाले एंडीज पहाड़ों में चेरिमॉय होता है। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे असाधारण फल है। गुद्देदार चेरिमॉय बहुत मीठा और खुशबूदार होता है. यह हरा फल अनियमित गोल होता है और इसका वजन 500 ग्राम होता है। इसमें ज़रूरी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल होते है। इस फल का गुद्दा आइस क्रीम और सलाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके शरीर से छोटे छोटे ज़हर निकलता है और आपके रक्तचाप को भी ठीक रखता है।

3. मैंगोस्टीन – Mangosteen

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

इंडोनेशिया के इस फल में भरपूर विटामिन सी होता है जो कई इन्फेक्शन से बचता है। मैंगोस्टीन का जूस दक्षिण एशियाई देशों में गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है। मैंगोस्टीन का जूस डायरिया,मूतिय सम्बन्धी तकलीफ को कम करता है और यह आपके प्रतिरक्षी तंत्र को भी उभारता है।

4. मिरेकल फल – Miracle Fruit

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

यह छोटे लाल रंग के मिरेकल फल पश्चिम अफ्रीका के ट्रॉपिकल जंगलो में पैदा होता है। इस फल को डॉक्टर कैंसर मरीजों की भूख वापिस लाने के लिए इस्तेमाल करते है। एक गुठली वाले इस फल को मिरेकल बेर, मीठी बेर के नाम से भी जाना जाता है। यह मीठा फल आपकी कैलोरी को कम करता है.

5. डूरियन – Durian

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

डूरियन फल को दक्षिण एशियाई देशो में फलो का राजा भी कहा जाता है। यह इंडोनेशिया और मलेशिया का फल है। डूरियन कई केमिकल के अलग अलग जुड़े होने की वजह से बहुत बदबूदार होता है। सिंगापुर, थाईलैंड, चीन और जापान में इसकी ज़बरदस्त बदबू की वजह से बैन लगाया गया है लेकिन इस फल का फ्रूटी हिस्सा बहुत मुलायम और क्रीमी होता है. यह फल 12 इंच तक उगता है और बाहर से कांटेदार हरे रंग से ढका होता है। इसका वजन ४ किलो तक होता है। इस फल का पेय आपको कोलेस्ट्रॉल से मुक्त करता है। यह फल आइस क्रीम, मिठाई और शेक के लिए इस्तेमाल होता है.

6. अफ्रीकी हॉर्न खीरा – African Horned Cucumber

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

यह फल दुनिया के सबसे पुराने फलों में से एक है। यह फल अफ्रीका में करीब 3000 साल पहले पैदा हुआ था। इस फल की परत पीले रंग की होती है और इसमें सींग जैसे कांटे होते है। इसका फल वाला हिस्सा हरा होता है और उसमे ढेर सारे बीज होते है। इसके बाहर की परत विटामिन सी से भरपूर होती है। इस फल का आकर अंडाकार होता है और इसकी लम्बाई 4 से 10 सेंटीमीटर होती है। इस फल का स्वाद खीरे और नीम्बू जैसा होता है और यह जलन, एक्जिमा और एसिडिटी के लिए बहुत बढ़िया होता है। इस फल का सेवन करने से आपकी किडनी की समस्या से भी निजात मिलता है और यह आपके रक्तचाप को ठीक रखता है।

7. जबुतीकाबा – Jabuticaba

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

जबुतीकाबा एक असाधारण, जामुनी रंग का फल है। यह दक्षिण पूर्वी ब्राज़ील में उगता है। दूसरे फलों के मुकाबले यह फल पेड़ की डाली पर उगता है। यह फल अंगूर जैसा दीखता है लेकिन इसकी बाहरी परत मोटी होती है और यह करीब 1 इंच तक उगता है। इस फल का सफ़ेद गुद्दा बहुत खुशबूदार और मीठा होता है। इस फल को जैम और वाइन के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इससे डायरिया और अस्थमा की बीमारी ठीक होती है।

8. फयसलिस – Physalis

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

यह दक्षिण अमेरिका का फल है। यह फल टमाटर के परिवार का होता है। यह टमाटर के मुकाबले छोटा होता है। इस फल में विटामिन सी, बी, आयरन होने की वजह से इसका कई दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है। इस फल से आपके प्रतिरक्षी तंत्र उभरता है।

9. रैंबूटन – Rambutan

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

यह फल दक्षिण पूरी एशिया देशो में उगता है। अंडाकार आकर के इस फल की बाहरी परत गुलाबी बालों वाली होती है। इस फल का नाम मलेसिअइ शब्द रम्बूट के बाद रखा गया है जिसका मतलब बाल होता है. इस फल के अंदर खता मीठा गुद्दा होता है। इसका स्वाद बिलकुल अंगूर की तरह होता है। इस फल में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन होता है। इसमें कॉपर होने की वजह से यह फल आपके वाइट ब्लड सेल को बढ़ाता है।

10. अक्की – Ackee

Ackee, Rambutan, Physalis,  Jabuticaba, African Horned Cucumber,  Durian, मैंगोस्टीन - Mangosteen, चेरिमॉय - Cherimoya, कुपुआकू - Cupuacu, amazing fruits, african fruits
Source

यह बहुत अजीब से दिखने वाला पश्चिमी अफ्रीका का फल है। यह जमैका का राष्ट्रीय फल है। यह फल दिमाग जैसे आकार का दिखता है। अक्की का अंदरूनी हिस्सा सफ़ेद और पीले रंग का होता है जिसमे काले बीज होते है। अफ्रीकी देशों में लोग अक्की को सब्ज़ियों के साथ खाते है. यह फल कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है लेकिन इसके बीजों में ज़हरीला ह्यपॉलीसिन होता है।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.