कुसमुंडा में देर रात चली गोली से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

0 188
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कुसमुंडा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक पर अज्ञात लोगों के द्वारा फायर करने की खबर आ रही है। इस घटना में युवक के पैर में गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुसमुंडा थाने से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नया बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार चौधरी अपने साथी दुजराम साहू के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल से कोरबा गया था। कुसमुंडा में रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवकों ने सुमित पर फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में एक गोली लगी है। घायल होने के बाद वह भी मौके से किसी तरह अपनी जान बचा के भागा और एक बोलेरो गाड़ी को रुकवा कर अस्पताल तक पहुंचा। घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित सुमित कुमार चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर के द्वारा थाना कुसमुंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि रविवार रात्रि में करीब 10 बजे रेलवे साइडिंग कुसमुंडा के पास आरोपित राजा खान, अशरफ खान और अभिषेक आनंद के द्वारा पूर्व रंजिश के कारण झगड़ा कर जांघ में गोली मार दिया है।

पीड़ित सुमित चौधरी को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा भेजा गया है, हालत सामान्य है। मामले में थाना कुसमुंडा में अपराध क्र 569/2021 धारा 307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है। आहत को आई चोट की प्रकृति, एक्स रे रिपोर्ट एवम अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.