Xiaomi की रिपब्लिक डे सेल शुरू, स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक पर बंपर डिस्काउंट, ऑफर्स कर देंगे हैरान!

0 137
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

फ़िलहाल फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर सेल चल पड़ी  है। अब शाओमी ने भी रिपब्लिक डे सेल का ऐलान कर दिया है। यह सेल 16 जनवरी से शुरू हो गई है। इसका लाभ आप Mi की आधिकारिक साइट पर उठा सकते हैं।

पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में आप Xiaomi और Redmi के प्रोडक्ट्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट होम और IoT इकोसिस्टम पोर्टफोलियो को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

ऐप पर एमआई स्टोर भी कई गतिविधियां कर रहा है। उपभोक्ता हर दिन दोपहर 12 बजे परेड में चुनिंदा डिवाइसेज पर एक घंटे के लिए ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही ऐप यूजर्स को हर दिन दोपहर 3 बजे फ्लैश डील भी मिलेगी। इसके साथ ही वे सभी उत्पादों पर छूट का लाभ उठा सकते हैं।

प्ले एंड विन के साथ उपयोगकर्ताओं को मुफ्त उत्पाद जीतने का मौका मिलता है। इसमें यूजर्स Redmi Note 12 Pro, Redmi Smart TV 32 समेत अन्य प्रोडक्ट जीत सकते हैं। Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को एक्सचेंज आवर ऑफर में अतिरिक्त छूट दी जा रही है। यूजर्स को Mi एक्सचेंज ऑफर सीमित समय के लिए ऑफर किया जा रहा है।

नए फोन पर भी छूट

Mi.com पर 5 दिनों तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स Redmi A1, Redmi 11 Prime 5G जैसे नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स को 3000 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। सेल के दौरान कंपनी के टैबलेट Xiaomi Pad 5 और Redmi Pad को भी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

इस सेल में आप बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। इस सेल के दौरान ICICI क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर 3000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह सेल 20 जनवरी को खत्म होगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.