centered image />

विश्व का सबसे बड़ा परिवार : एक पति, 39 बीवियां, 94 बच्चे,100 कमरों का घर , पढ़ें यहाँ

0 1,221
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आपने संयुक्त परिवार तो बहुत से देखे होंगे जहाँ परिवार के सभी सदस्य यानी दादा-दादी, चाचा-चाची सभी एक साथ, एक ही छत के नीचे रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा परिवार देखा है जिसमें एक व्यक्ति से ही बहुत बड़ा परिवार बना हो यानी एक पति और 39 पत्नियां  क्यों चौंक आप गए ना| आपको जानकार थोड़ी हैरानी होगी लेकिन ये सच है इस परिवार में कुल 181 लोग रहते हैं।

 

यह परिवार भारत के सूदूर पूर्व प्रदेश के मिजोरम में हैं और यह तस्वीर मिजोरम के आइजॉल गॉव की है। यहां एक ऐसा अनोखा परिवार रहता है जिसमें कुल 181 सदस्य रहते हैं। इस परिवार का मुख्य सदस्य जिओना इस परिवार का पालन पोषण करता है। जिओना की 39 बीवियाँ, 94 बच्चे, 14 बहुएं और 33 पोते-पोतियाँ हैं।

विश्व का सबसे बड़ा परिवार : एक पति, 39 बीवियां, 94 बच्चे,100 कमरों का घर , पढ़ें यहाँ

 

जिओना का चार मंजिल का हैं, इस घर में 100 कमरे हैं जिसमें ये पूरा परिवार हंसी खुशी एक साथ रहता है। जिओना कारपेंटर का काम करते हैं और उनकी उम्र ६७ वर्ष की हैं| जिओना ने 17 साल की उम्र में जाथिआंगी से पहली शादी की थी और तब से लेकर अभी भी और शादियां करने की इच्छा रखते है।

 

इतने बड़ा परिवार होने के बावजूद भी परिवार का माहौल बहुत खुशनुमा है। इनकी पहली पत्नी जाथिआंगी ही सब सदस्यों के बीच काम का बंटवारा करती है। इस घर के किचन में प्रतिदिन 30 चिकन, 60 किलो आलू और सौ किलो चावल पकता हैं।

 

परिवार के मुखिया जिओना का कहना हैं कि वे अपने आपको को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि वे 39 महिलाओं का पति हैं और उनका परिवार विश्व का सबसे बड़ा परिवार है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.