centered image />

करेंगे इन चीजों का दान, तो घर में आएगी अशांति

0 904
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय परंपरा में यूं तो सदा से ही “दान” पुण्य का काम माना जाता है और कहा जाता है की दान करने से पुण्य मिलता है। साथ ही हम से जाने-अंजाने में की गई गल्तियां भी नष्ट हो जाती है। लेकिन फिर भी कुछ चीजें कभी दान नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दान करने से घर में अशांति आती है और कई सारी परेशानियां भी आती है। इसलिए आपको बताते है की आपको किन-किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

झाडू को मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है इसलिए इसे कभी दान नहीं करना चाहिए। झाडू को दान करने से घर मेंधन नहीं टिकता और मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है।

शास्त्रों मे कहा गया है की स्टील की बनी हुई चीज कभी दान नहीं करनी चाहिए। स्टील के बर्तनों को दान करने से घर की सुख-शांति खत्म होती है।

वैसे तो शनिवार के दिन शनि देव को तेल अर्पित करना अच्छा माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें की वो तेल खराब या इस्तेमाल किया गया ना हो। ऐसा करने से अशुभ फल मिलता है।

किसी भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें की आप किसी भूखे को बासी खाना दान ना करें क्योंकि बासी खाना खिलाने से घर में विवाद होता है।

इसके अलावा धारी वाली या नुकीली चीजें दान नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दान करने से घर में दुर्भाग्य आता है और परिवार के सदस्यों में तनाव और लड़ाई होती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.