क्यों अमेरिका में 4 ब्लेड वाला पंखा और भारत में 3 ब्लेड वाला पंखा ज्यादा इस्तेमाल होता है, जानिए इसके पीछे की वजह

0 64
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपने कभी सोचा है कि पंखे में तीन ब्लेड क्यों होते हैं? अगर आपने इसके बारे में नहीं सोचा है तो हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। भारत हो या अमेरिका, ज्यादातर घरों में पंखे होते हैं। लेकिन भारत में, 3-ब्लेड वाले पंखे अधिक उपयोग किए जाते हैं, जबकि अमेरिकी घरों में स्थापित पंखों में 4-ब्लेड वाले पंखे अधिक होते हैं। क्या है इसके पीछे की वजह आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में

अमेरिका, रूस जैसे ठंडे देशों में लोग अपने घरों में 4 ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि वहां ज्यादातर लोगों के पास एयर कंडीशनर होता है। वे पूरे कमरे में एसी की हवा को प्रसारित करने के लिए पंखे का उपयोग करते हैं।

अमेरिका के विपरीत भारत में ठंडी हवा पाने के लिए पंखों का प्रयोग किया जाता है। गर्मी में पंखे बहुत काम आते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि 3-ब्लेड वाला पंखा 4-ब्लेड वाले पंखे की तुलना में हल्का होता है और इसलिए यह बहुत तेजी से घूम सकता है और अधिक हवा दे सकता है।

इसके अलावा तीन ब्लेड वाला पंखा बिजली की खपत को तुलनात्मक रूप से कम करता है। घर में कमरा छोटा होने पर तीन ब्लेड वाला पंखा ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। वे घर के हर कोने में हवा उड़ाते हैं। इसके अलावा यह 4 ब्लेड वाले पंखे से भी कम कीमत में उपलब्ध है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.