centered image />

6 किलो की चिडि़या जब गिरी शिकारी के सिर पर, आगे क्या हुआ जानकर रह जायेंगे दंग

0 704
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अमेरिका में एक शिकारी को शिकार करना भारी पड़ गया। वह तो शिकार करने के लिए जंगल में गया था। लेकिन उसे क्‍या पता था? कि वह खुद शिकार बन जाएगा।

फिलहाल उस शिकारी की जान बच गई है। लेकिन यदि सही समय पर उसे इलाज के लिए नहीं ले जाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

When the 6-kg bird falls on the head of the hunter, knowing what happened next, will be shocked

शिकारी इस तरह बना खुद शिकार :

अमेरिका के मैरीलेंड में रहने वाले शिकारी रॉबर्ट मिल्‍हैमर, जिनकी उम्र 51 साल की है। उन्‍हें शिकार करने का बहुत ही शौक है।

इसलिए वह अक्‍सर शिकार करने निकल जाते हैं। लेकिन उन्‍हें क्‍या मालूम था कि इस बार उनका शिकार करना, उन के लिए ही भारी पड़ सकता है।

दरअसल हमेशा की तरह इस बार भी रॉबर्ट मिल्‍हैमर शिकार करने के लिए निकले थे। लेकिन इस बार रॉबर्ट ने कनाडाई गीज जो कि हंस प्रजाति का पक्षी होता है। उस पर शिकार करने का इरादा किया था। इसलिए उन्‍होंने कनाडाई गीज के झुंड पर अपना निशाना साधा।

उनका निशाना 90 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक पक्षी पर लगा। जिसका वज़न लगभग 4 से 6 किलो के बीच था।

रॉबर्ट अपना निशाना सही जगह लगाने की खुशी मना ही रहे थे कि वह पक्षी 90 फीट की ऊंचाई से सीधा उन्‍हीं के ऊपर आकर गिर पड़ा।

इतने भारी पक्षी के उनके ऊपर गिरने से उनके सिर पर काफी चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए।

When the 6-kg bird falls on the head of the hunter, knowing what happened next, will be shocked

सही समय पर इलाज की वजह से बची रॉबर्ट की जान :

रॉबर्ट के सिर पर चोट लगने की वजह से उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि यदि उनको मैरीलेंड के नेचुरल रिसोर्सेज विभाग के अधिकारी हवाई जहाज से इलाज के लिए बाल्‍टीमोर नहीं भेजते।

तो आज रॉबर्ट ही शिकार करते करते खुद शिकार हो जाते। फिलहाल रॉबर्ट की हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.