centered image />

ज्योतिष – आपके बारे में क्या कहता है दांतों के बीच का गैप

0 1,217
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सामुद्रिक शास्त्र एक विस्तृत विधा है, इसमें व्यक्ति के चेहरे-मोहरे से एकर शरीर के हर भाग के अलावा भाव-भंगिमाओं का आंकलम कर उसके स्वभाव, चरित्र और व्यक्तित्व की पड़ताल की जाती है।

दांतों के बीच गैप

व्यक्ति की आंखें, नाक, कान और होठ के बारे में तो हम आपको बता चुके हैं, आज हम आपको सामुद्रिक शास्त्र के ही अनुसार ये बताने जा रहे हैं कि आपके दांतों के बीच जो गैप यानि फासला आ जाता है, वे किस ओर इशारा करता है।

सुंदरता

सामान्यतौर पर दांतों के बीच अगर फासला हो तो वो आपकी स्माइल को फीका कर देता है, इसलिए सुंदरता की दृष्टि से इस सही नहीं माना जाता।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण

लेकिन क्या ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी यह उतना ही नकारात्मक माना जाएगा? आइए जानते हैं।

रचनात्मक क्षमता

ऐसे लोगों के भीतर रचनात्मक क्षमता भी कमाल की होती है और साथ ही ये अपने पैसे को संभालकर रखना भी जानते हैं।

बुद्धिमता

वहीं सामने वाले दांतों के बीच की खाली जगह को सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बुद्धिमता की निशानी माना गया है।

बड़ा मुकाम

जिन लोगों के सामने वाले दांतों के बीच फासला होता है, उनके भीतर कमाल की ऊर्जा होती है और वे जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।

जिन्दादिल

ऐसे लोग बहुत जिन्दादिल होते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। वे हर खुश रहना जानते हैं इसलिए वे परेशानी के दिनों में घबराते नहीं हैं।

बातूनी

इतना ही नहीं सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत ये भी कहा जाता है कि जिन लोगों के दांतों के बीच जगह होती है वे बहुत बातूनी होते हैं। वे बिना किसी विषय पर भी सुबह से लेकर शाम तक बोल सकते हैं।

बातों का शौक

आप इनसे बोर भी हो सकते हैं और अगर आपको भी इधर-उधर की बातों का शौक है तो ये लोग आपके लिए एक अच्छी कंपनी भी साबित हो सकते हैं।

खुले विचारों वाला

दांतों के बीच दिखने वाला फासला ये बताता है कि सामने वाला व्यक्ति बहुत खुले विचारों वाला इंसान है और साथ ही वह बहुत खुश मिजाज हैं। ये लोग अपने दिल की बात कहने से जरा भी नहीं हिचकिचाते।

धन संबंधी फैसले

जिन लोगों के दांतों के बीच फासला होता है उन्हें आर्थिक मामलों में बहुत समझदार माना गया है। ये लोग धन संबंधी फैसले बहुत सोच-समझकर लेते हैं इसलिए इन्हें पैसों की कमी का सामना बहुत कम ही करना पड़ता है।

ऊंची सफलता

नौकरीपेशा लोगों के दांतों के बीच अगर फासला होता है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि ये कॅरियर के क्षेत्र में ये लोग काफी ऊंची सफलता हासिल करेंगे।

खाने-पीने के शौकीन

दांतों के बीच जगह होना एक बड़ी खूबी की ओर भी इशारा करता है, ये लोग निश्चित तौर पर फूडी यानि खाने-पीने के शौकीन होते हैं।

टेस्ट

ये लोग अलग-अलग तरह का खाना ट्राइ करते हैं और विभिन्न तरह के टेस्ट का आनंद उठाने में हिचकिचाते नहीं हैं।

ब्यूटी

जिन लोगों के दांतों के बीच खालीपन होता है, वे अपनी ब्यूटी को लेकर थोड़ा सचेत रहते हैं। उन्हें लगता है ये फासला उनकी स्माइल खराब कर रहा है। जनाब ये सभी खूबियां जानकर अब तो आपको अपने दांतों के बीच के गैप पर नाज जरूर हो रहा होगा।

भविष्य

चलिए ये तो हुई दांतों के बीच गैप की बात अब हम आपको बताते हैं दांतों के स्वरूप और उनकी बनावट को देखकर आप व्यक्ति के भविष्य को किस तरह जान सकते हैं।

राजसी सुख

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी स्त्रियां जिनके दांत आपस में सटे होने के साथ-साथ थोड़ी लालिमा लिए होते हैं, उन्हें राजसी सुख प्राप्त होता है।

पति का प्रेम

जिन स्त्रियों के ऊपर और नीचे 16-16 दांत हों, उनका पति उन्हें बहुत प्रेम करता है।

दीर्घायु

जिन लोगों के दांत धीरे-धीरे उखड़ते हैं, उन्हें दीर्घायु प्राप्त होती है।

चतुर

जिन स्त्रियों के दांतों के ऊपर दांत हों, उन्हें शासन प्राप्त होता है। वे स्वभाव से बहुत चतुर होती हैं

बत्तीस दांत

जिअ लोगों के बत्तीस दांत होते हैं, ऐसा कहा जाता है उनके मुंह से निकली हर बात सत्य होती है।

लंबे दांत

जिन पुरुषों के दांत बहुत लंबे होते हैं, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

नसीब

चलिए अब बैठकर आराम से अपने दांतों का आंकलन कीजिए। जरा देखिए आपके नसीब में क्या खूबी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.