centered image />

क्या है खंडाला की लोकप्रिय गंतव्य जरुर देखे

0 1,372
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई शहर के नजदीक स्थित खंडाला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह पर्वतीय गंतव्य आकर्षक सह्राद्री पहाड़ियों से घिरा है, जिस वजह से यहां के नजारे देखने लायक होते हैं। ऊंचाई पर बसे होने के कारण यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। सैलानियों के मध्य खंडाला काफी लोकप्रिय गंतव्य है, महाराष्ट्र भ्रमण पर निकले हर किसी पर्यटक की इच्छा यहां एक बार आने की जरूर होती है।

इंडियन एयरफोर्स में हो रही है 12TH पास युवाओं की भर्ती योग्य उम्मीदवार करे आवेदन 

SAIL  बिहार में अभी हो रही है 10वीं पास लोगो के लिए भर्तियाँ – सैलरी भी आपके मुताबिक- आवेदन करें

दसवीं पास वालों के लिए CISF कांस्टेबल और ट्रेडमैन में आई बम्पर भर्ती – देखें पूरी जानकारी

यह शानदार पहाड़ी गंतव्य पहाड़ों के साथ-साथ झीलों और घने जंगलों से भी घिरा है। इसके अलावा यहां कई साहसिक एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी लिया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से खंडाला आपको किसी प्रकार आनंदित कर सकता है।

राजमाची का किला

खंडाला भ्रमण की शुरूआत आप यहां स्थित प्रसिद्ध राजमाची किले से कर सकते हैं। खंडाल से 10 किमी की दूरी पर स्थित यह किला स्टेट हाईप के पास स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए बोरघाट ट्रेक को पार करना होता है, जिसके बाद सैलानी इस किले तक पहुंच सकते हैं।

 

लोनावला झील

खंडाला से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित लोनावला झील चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। खासकर मानसून के दौरान यहां का आने का सबसे आदर्श समय माना जाता है। इस बीच झील पानी से भर जाती, जिसके आसपास का नजारा काफी रमणीय नजर आता है। यह झील चारों ओर से खूबसूरत वनस्पतियों से भरी है, इसलिए यहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं।

कारला गुफाएं
कारला गुफाएं खंडाला के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। यह गुफाएं 15 मीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी हैं। यह गुफाएं 160 वर्षों की कलात्मक शैली की निशानियाँ हैं।

भाजा की गुफाएं
भाजा की गुफाएं लोनावला के आकर्षणों में से एक हैं। यह 18 गुफाएं हैं जो भिन्न भिन्न शैली में बनी हुई हैं। इन गुफाओं को 200 ईसा पूर्व का माना जाता है।

खंडाला में ऐतिहासिक स्थल लोहागढ़ का किला

लोहागढ़ का किला भारत के महाराष्ट्र राज्य में खंडाला क्षेत्र में सह्याद्री पहाड़ियों पर स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। खंडाला के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में शामिल यह किला 1050 मीटर की ऊँची पहाड़ी पर स्थित हैं और यह किला इंद्रायणी बेसिन को पवन बेसिन से दूर करता हैं। लोहागढ़ का किला पुणे और मुंबई के पास ट्रेकिंग करने के लिए शानदार स्थानों में से एक है।

तुंगा किला

खंडाला में देखने लायक स्थान तुंगा किला कामशेत में स्थित हैं और यह किला तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है। जोकि 1600 में आदिल शाही वंश द्वारा निर्मित किया गया था लेकिन बाद में इस किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया था। इस किले तक पहुंचने के लिए 1200 फीट की चढाई चढ़ने की जरूरत होती

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.