क्या है GB व्हाट्सएप?, इसका उपयोग करना कितना सुरक्षित है?, जानिए इसके बारे में 

0 1,131
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जब भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप की बात आती है तो सबसे पहले व्हाट्सएप का नाम आता है। WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। इसमें ज्यादातर फीचर यूजर्स को उनकी सुविधा के अनुसार दिए गए हैं। वहीं, जिसकी चर्चा इन दिनों सबसे ज्यादा हो रही है वह है जीबी व्हाट्सएप। यह व्हाट्सएप का नया वर्जन नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से अलग ऐप है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

GB WhatsApp एक क्लोन ऐप है

जीबी व्हाट्सएप में व्हाट्सएप की तरह मैसेजिंग, वीडियो और ऑडियो कॉल किए जा सकते हैं। WhatsApp के इस क्लोन ऐप को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा जीबी व्हाट्सएप में अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। हालांकि, इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।

यह एक खतरा हो सकता है

बताया जा रहा है कि जीबी व्हाट्सएप आपके फोन से जरूरी डेटा लीक कर सकता है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बंद भी हो सकता है। जीबी व्हाट्सएप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। आप इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल से एपीके फ़ाइल की मदद से ही डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी खतरे से बचने के लिए इसे डाउनलोड न करना ही आपके लिए सही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.