centered image />

पीपल पर रोज चढ़ाये जल, जाग जायेगी सोई हुई किस्मत

0 664
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हिंदू धर्मशास्त्रों में पीपल के पेड़ को शुभ व लाभकारी वृक्ष बताया गया है। यह वृक्ष कई पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में देवी-देवता वास करते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में पीपल पूजन के कई लाभ बताए गए हैं। पीपल पूजन से जहां ग्रहदोष शांत होते, वहीं इसकी पूजा करना एक लाभकारी उपाय भी है, जो कई तरह की समस्याओं को दूर करता है।

अथर्ववेद और छंदोग्य उपनिषद में इस वृक्ष के नीचे देवताओं का स्वर्ग बताया गया है। पीपल के मूल में ब्रह्मा जी, मध्य में विष्णु जी व अग्रभाग में भगवान शिव जी साक्षात रूप से विराजित हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, पीपल पूजन के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ माना गया है।

इस दिन पीपल पर जल चढ़ाने पूजा करने व उसके समक्ष दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-शांति आती है। नौकरी में तरक्की और संपत्ति में वृद्धि के लिए भी रविवार के दिन पीपल की पूजा करना लाभकारी है।

रविवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे धनवैभव और यश में वृद्धि होती है। ऐसा करने से नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में स्थिति मजबूत होती है। अगर व्यापारी वर्ग ऐसा करता है, तो इससे उसके व्यापार में भी इजाफा होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.