centered image />

Video: दूल्हे को हुआ डेंगू तो दुल्हन वरमाला लेकर पहुंची अस्पताल, देखें वीडियो

0 52
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कई बार शादी में कोई जोड़ा कुछ ऐसा कर जाता है कि हर कोई उसकी तारीफ करने लगता है। आज हम जिस जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं वह भी चर्चा में रहने वाली जोड़ी है। इस जोड़े ने प्यार को प्राथमिकता दी और सुर्खियों में आ गए।

बीमारी की स्थिति में आमतौर पर शादी टाल दी जाती है। हालांकि इस कपल ने ऐसा नहीं किया. दूल्हे को हुआ डेंगू तो दुल्हन शादी करने पहुंच गई अस्पताल.

अब ये हॉस्पिटल शादी चर्चा में है. अस्पताल में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. अब ये शादी का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में एक जोड़े की शादी हुई। दूल्हा डेंगू से पीड़ित था और उसे 25 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 27 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। शादी तय कार्यक्रम के मुताबिक हुई लेकिन अस्पताल में।

यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। दूल्हे को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दो दिन बाद 27 नवंबर को इस जोड़े ने अस्पताल में शादी कर ली।

घटना का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है. वीडियो में अस्पताल के वार्ड को विवाह स्थल में तब्दील किया जा रहा है. यहां दूल्हा-दुल्हन करीबी लोगों की मौजूदगी में अपना खास दिन मना रहे हैं.

ऐसी ही एक घटना साल की शुरुआत में सामने आई थी. जब तेलंगाना के एक शख्स ने अपनी बीमार गर्लफ्रेंड से अस्पताल में शादी कर ली. शादी की पूर्व निर्धारित तारीख पर, दुल्हन को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी सर्जरी की गई। इसके बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा और अपनी बीमार दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाकर शादी की.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.